फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घंडल में सड़क का मरम्मत कार्य पूरा, बैली ब्रिज हटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले सड़क धंसने पर लगाया था बैली ब्रिज, अब सड़क बनने से ब्रिज की नहीं रही है जरूरत
विज्ञापन

10 करोड़ रुपये से पूरा हुआ है सड़क का मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नेशनल हाईवे-205 शिमला-धर्मशाला पर घंडल के पास सड़क का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। इससे क्षेत्र के यातायात में सुधार हुआ है। इस पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के भवन और सड़क (बीएंडआर) विंग ने बैली ब्रिज को हटाने की मंजूरी मैकेनिकल विंग को दे दी है। जल्द ही अस्थायी बैली ब्रिज को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। एनएच-205 घंडल में 13 सितंबर 2021 को डंगा धंसने से लोअर हिमाचल के लिए यातायात पूरी तरह से बंद हो गया था। प्रशासन और लोनिवि को इस मार्ग के विकल्प के रूप से बंगौरा-कोहबाग-पनेश-घणाहट्टी होकर करीब 21 किमी के अतिरिक्त वाले रूट से होकर बसों को भेजना पड़ रहा था। इसके बाद 55 लाख रुपये से घंडल में 180 फीट लंबा बैली ब्रिज एक अस्थायी समाधान के रूप में स्थापित किया था। हालांकि, इसकी सीमित क्षमता के कारण घंडल में लगातार यातायात बाधित रहता था।
विज्ञापन


भारी और छोटे वाहनों के गुजरने के लिए ब्रिज पर्याप्त नहीं था जिस कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। अब सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है। नई सड़क को मजबूत बनाने के लिए 9 मीटर लंबा और 12 मीटर ऊंचा कंक्रीट का डंगा बनाया गया है। इससे भारी वाहनों और यात्री गाड़ियों का निर्बाध आवागमन संभव हो सका है।

बैली ब्रिज हटने के बाद यातायात अब पूरी तरह से सुचारू हो जाएगा। नई सड़क के निर्माण से बिलासपुर, मंडी, धर्मशाला और ऊपरी शिमला जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




कोट
अगले कुछ दिनों में बैली ब्रिज को हटा दिया जाएगा। इसके लिए पहले अस्थायी पिल्लर लगाया जाएगा ताकि बैली ब्रिज को अगल-अलग किया जा सके। इस प्रक्रिया में करीब एक हफ्ता लगेगा।
-यशवंत सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता, मैकेनिकल विंग, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें