फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मज्याठ और टुटू के लोगों को मिली सड़क की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री ने किए उद्घाटन
विज्ञापन

मज्याठ में 30 लाख से बना वार्ड दफ्तर और रीडिंग रूम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के टुटू और मज्याठ वार्ड के हजारों लोगों को पार्क, रीडिंग रूम और एंबुलेंस रोड की सुविधा मिल गई है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नगर निगम की ओर से तैयार किए गए इन प्रोजेक्टों का सोमवार को उद्घाटन किया।
नगर निगम चुनाव से ठीक पहले शहरी विकास मंत्री ने इन दोनों वार्डों में 6.59 करोड़ रुपये के दस निर्माण कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। सबसे पहले मज्याठ वार्ड में 30 लाख रुपये की लागत से बने वार्ड दफ्तर और रीडिंग रूम का उद्घाटन किया। 1.30 करोड़ की लागत से न्यू टुटू में बनने वाले बॉटोनीकल पार्क की आधारशिला रखी। मज्याठ वार्ड में आठ लाख रुपये की लागत से बने खेल मैदान और सात लाख से बने क्लाइंबर पार्क का भी लोकार्पण किया। टुटू में 22 लाख से बने एंबुलेंस रोड का मंत्री ने लोकार्पण किया। यह एंबुलेंस रोड संचायका भवन से नालागढ़ सड़क टुटू तक बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टुटू में आठ लाख से बने रेन शेल्टर और 10 लाख से बने विश्राम स्थल का का लोकार्पण भी किया। टुटू की बंगाला कालोनी के पास जल्द ही अब स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू होगा। मंत्री ने 4.16 करोड़ की लागत से बनने वाली इस पार्किंग की आधारशिला रखी। टुटू में विजयनगर कालोनी के लिए बनने वाली सड़क और मज्याठ में हैंडपंप के पास नेचर पार्क का भी शिलान्यास किया। इसके बाद मंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। शहर की जनता को सुविधाएं देने के लिए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इस मौके पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उपमहापौर शैलेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद दिवाकर देव शर्मा और विवेक शर्मा समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें