फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन, हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला में साफ मौसम में भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। सोमवार दोपहर को प्रदेश हाईकोर्ट के पास सड़क धंस गई। भूस्खलन से बान के दो पेड़ धराशायी होकर गिर गए। पेड़ों और मलबे की चपेट में आने से एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क धंसने के कारण साथ में दो ढारों को खतरा पैदा हो गया है। पेड़ गिरने के कारण उद्योग भवन की पार्किंग पर रखी पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, वन विभाग और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को काटना शुरू किया। गनीमत रही कि सड़क पर पैदल आवाजाही कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। डीसी आदित्य नेगी ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पेश आई। बैम्लोई से हाईकोर्ट की सड़क पर उद्योग भवन के ऊपर और हाईकोर्ट के नीचे की सड़क का डंगा अचानक ढह गया। इससे कारण भूस्खलन में दो पेड़ भी मलबे के साथ गिर गए। पेड़ों के धराशायी होने की आवाज सुनकर लोग बाहर आ गए। इस सड़क पर आम तौर पर पैदल लोग आवाजाही करते है। गनीमत रही कि हादसे कोई चोटिल नहीं हुआ। रात तक वन विभाग की टीम सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर सड़क को बहाल करने में जुटी रही।
बता दें कि रविवार को शहर के उपनगर पंथाघाटी में भूस्खलन होने के बाद सड़क पर आए मलबे से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं थी। इससे पहले रिच माउंट के पास भी सड़क का डंगा ढह गया था। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें