फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Solan: सोलन के समीप ट्रक और पिकअप गाड़ी में टक्कर, एक घायल

Mon, 20 Nov 2023 03:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन के समीप ब्रुरी में एक ट्रक और पिकअप गाड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
ट्रक और पिकअप गाड़ी में टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 परवाणू-शिमला फोरलेन में सोलन के समीप ब्रुरी में एक ट्रक और पिकअप गाड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।  ट्रक चालक अभय ने बताया कि वह परवाणू से सामान लेकर शिमला की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


ब्रुरी के पास एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में सोलन की तरफ आ रही थी।  पिकअप ने ट्रक के पिछले टायरों में टक्कर मार दी। इससे करीब 65,000 रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे में गाड़ी में सवार चालक को चोटें आई हैं। चालक को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल सोलनभेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें