फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Shimla: टक्कर के बाद गहरी खाई में गिरीं दो गाड़ियां, तीन की मौत, एक युवक घायल

Tue, 31 May 2022 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक गाड़ी के ब्रेक फेल होने से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। दोनों वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। 
विज्ञापन
शिमला जिले में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की उपतहसील तकलेच के समीप सोमवार देर रात दो पिकअप वाहन आपस में टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया, जबकि एक युवक घायल हुआ है। घायल का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण एक वाहन की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस थाना रामपुर के मुताबिक सोमवार रात करीब 11:45 बजे तकलेच-देवठी मार्ग पर तकलेच से करीब एक किलोमीटर दूर दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक गाड़ी के ब्रेक फेल होने से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। दोनों वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस चौकी तकलेच से पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवान घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


रात के अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायल को सड़क तक और फिर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में हरीश (31) पुत्र शालिग राम गांव राक्षी डाकघर करेरी, अंकुश छट्टी (29) पुत्र संसार दास, गांव करेरी और बलवीर (36) पुत्र देवी सिंह, गांव जुआं डाकघर देवठी, तहसील रामपुर, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई है। राकेश कायथ पुत्र स्व. बलवंत लाल, गांव अणु, तहसील रामपुर घायल हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। हादसे की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें