फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Kullu: जमदग्नि ऋषि का बहुमंजिला भंडार गृह जला, दो करोड़ रुपये का नुकसान

Tue, 31 May 2022 06:58 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

अग्निकांड में देवता की कोठी समेत मोहरे व अन्य सामान जला है। इसमें दो करोड़ का नुकसान हुआ है। अचानक भड़की आग से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
देवता जमदग्नि ऋषि की कोठी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गड़सा घाटी में शियाह के अधिष्ठाता देवता जमदग्नि ऋषि का बहुमंजिला भंडार गृह (कोठी) भीषण आग में जल गया। इसमें रखा सोना-चांदी, देवता के दो मोहरे, 18 नरसिंगे और करनाल आग की भेंट चढ़ गए। भंडार गृह का भीतरी हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सोमवार रात करीब 10:30 बजे हुए इस अग्निकांड में दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। हारियानों (श्रद्धालुओं) ने चार साल पहले ही देवता की साढ़े तीन मंजिला कोठी को नए सिरे से काष्ठकुणी शैली में बनाया था। 

विज्ञापन


शियाह गांव में देवता के भंडार गृह (कोठी) में अचानक भड़की आग से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। देवता की कोठी के साथ सटे चार घरों के लोग भी सहम गए। इस दौरान ग्रामीणों ने चारों घरों के लोगों को तुरंत बाहर निकाला। ग्रामीणों ने कोठी के भीतर रखे देवता के मोहरों व अन्य सामान को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि भीतर नहीं जा पाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

अग्निमशन की टीम ने बचाए कोठी से सटे घर 
अग्निमशन टीम के जवानों ने कोठी के साथ लगते चार घरों को भी अग्निकांड की चपेट में आने से बचाया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो पूरा गांव भी आग की चपेट में आ सकता था। शियाह गांव के निवासी हेमराज ने बताया कि अग्निकांड में देवता की कोठी समेत मोहरे व अन्य सामान जला है।
विज्ञापन


इसमें दो करोड़ का नुकसान हुआ। अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी सरनपत बिष्ट ने अग्निकांड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाया गया है, लेकिन देवता का सभी सामान जलकर राख हुआ है। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें