फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जोगिंद्रनगर में निजी स्कूल बस और ट्राले में टक्कर, 20 से अधिक विद्यार्थी घायल

Tue, 28 May 2024 10:02 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक निजी स्कूल बस व ट्राले में मंगलवार सुबह टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहितत 20 से अधिक विद्यार्थी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
स्कूल बस और ट्राले में टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक निजी स्कूल बस व ट्राले में मंगलवार सुबह टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहितत 20 से अधिक विद्यार्थी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए  सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मंडी-पठानकोट हाईवे पर मंगलवार सुबह निजी स्कूल बस विद्यार्थियों को लेकर जोगिंद्रनगर से मंडी की ओर जा रही थी। इसी दाैरान अचानक जोगिंद्रनगर के एप्रोच मार्ग के पास मोड़ पर  बस सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गई है।

विज्ञापन


घटना के बाद विद्यार्थियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक को गंभीर व 20 से अधिक स्कूली बच्चे को चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर पहुंचाया गया। उधर, हादसे के बाद मंडी-पठानकोट हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की अेार से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घायल बच्चों व बस चालक का जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें