फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Himachal: मंडी जिले के बलद्वाडा में अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी निजी बस, पांच यात्री घायल

Mon, 29 Aug 2022 08:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी

सार

बलद्वाडा में खलयाना आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में कोविड की सतर्कता डोज लगाने के एकदम बाद चालक ने सवारियों से भरी निजी बस को चला दिया। 100 मीटर दूरी पर ही चालक को चक्कर आया और बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर खेतों में लुढ़की बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बलद्वाडा में खलयाना आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में कोविड की सतर्कता डोज लगाने के एकदम बाद चालक ने सवारियों से भरी निजी बस को चला दिया। 100 मीटर दूरी पर ही चालक को चक्कर आया और बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में बस सवार पांच यात्रियों को चोटें आई हैं। दो नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए हैं। 20 सवारियां बाल-बाल बच गईं। बस जाहू से सुंदरनगर वाया लेदा जा रही थी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला गया। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जांच में पाया गया है कि खलयाना में कोविड की सतर्कता डोज लगाने के बाद चालक को स्वास्थ्य कर्मियों ने आराम करने के लिए कहा था, लेकिन आराम करने के बजाय वह बस चलाकर ले गया। खलयाना से कुछ दूरी पर ही हादसा हो गया। लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बीएमओ बलद्वाड़ा डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि बस चालक को वैक्सीनेशन के बाद अस्पताल में आधा घंटा आराम करने के लिए कहा गया था जो उसने नहीं किया। वैक्सीनेशन से किसी व्यक्ति को कोई फर्क नहीं पड़ता। वैक्सीनेशन से दुर्घटना का मतलब नहीं।। ऐसा आज तक नहीं हुआ कि किसी व्यक्ति की वैक्सीनेशन के बाद दुर्घटना हुई हो।  

यह हुए हैं घायल
घायलों में गुरदेई पत्नी मेहर चंद गांव कवाल, रीता देवी पत्नी हंसराज गाव रिहडी, रितिका शर्मा पुत्री हेमराज गांव कसमैला, बस चालक अश्विन कुमार पुत्र लालमन बलद्वाड़ा शामिल हैं। वनिता देवी पत्नी सतीश कुमार गांव खलयाणा व पार्वती देवी पत्नी शक्ति चंद गांव रेहड़ी कसमैला को नेरचौक रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें