फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident News: सुंदरनगर के भलाना में जीप खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल

Wed, 26 Jun 2024 02:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

बुधवार सुबह पिकअप जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। 
 
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पिकअप जीप - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएल थाना के तहत निहरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले भलाना गांव में बुधवार सुबह पिकअप जीप अनियंत्रित होकर गहरी ढांक ने गिर गई। इस हादसे जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। जो शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शिकारी माता मंदिर से वापिस अपने घर सोझा बैहली लौट रहे नंतराम (34) व हेमराज(36) जब भलाना के निकट पहुंचे तो मोड़ काटते हुए उनकी जीप अनियंत्रित हो गई और करीब 200 फीट गहरी ढांक में जा गिरी।

विज्ञापन


इस हादसे में नंत राम पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव सोझा तहसील निहरी जिला मंडी की मौका पर ही मौत हो गई। जबकि हेमराज पुत्र  धर्म सिंह निवासी गांव सोझा गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे बारे पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मौका पर पहुंचे और दोनों को ढांक से बाहर निकाला। इस दौरान उन्होंने पाया कि नंतराम की मौत हो चुकी है और हेमराज गंभीर रुप से घायल पाया गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हेमराज को उपचार के लिए शिमला जिला के सुन्नी स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर प्राथमिकी उपचार के बाद उसे शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया मृतक के शव का सुन्नी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं हादसे को लेकर बीएसएल थाना पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। इधर, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायल के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सुंदरनगर में जलाशय से मिला बल्ह के सकरोहा निवासी युवक का शव
सुंदरनगर स्थित बीएसएल जलाशय से बुधवार सुबह एक युवक का शव बहता पाया गया। जब स्थानीय लोगों ने जलाशय में शव को बहते देखा तो इसकी सूचना सुंदरनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस दल ने मौका पर पहुंच कर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भेज दिया है। वहीं आसपास के सभी थानों को शव बरामद होने की सूचना दी। जिसके बाद मृतक की शिनाख्त बल्ह के सकरोहा निवासी युवक के रूप में हुई है। जो 16 जून से लापता था और उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट पुलिस चौकी गागल में दर्ज की गई थी। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जलाशय कि नारे से जा रहे लोगों ने एक शव को पानी में बहते पाया। जिस पर उन्होंने सुंदरनगर थाना पुलिस को इस बारे सूचित किया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को जलाशय से बाहर निकाला और शिनाख्त तथा पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के शव गृह में भेजा। वहीं पुलिस ने आसपास के सभी थानों में भी शव बरामद होने बारे सूचना दी। जिसके बाद जांच उपरांत शव की शिनाख्त खेमचंद (45) पुत्र  नोता राम निवासी गांव व डाकघर सकरोहा तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। खेमचंद बीते 16 जून से लापता था और उसकी गुमशुदगी गागल पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया पुलिस ने आगामी कार्यवाही के लिए शव को गागल पुलिस चौकी के दल को सौंप दिया है। पुलिस दल ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें