फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: जब भैंसा बना काल, युवक ने तोड़ा दम

Sat, 16 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिला के क्षेत्र के गांव देहलां में भैंसे के साथ बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन


उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय नितिन पुत्र उमा महेश निवासी मोहाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के नितिन अपने दोस्त नीरज पुत्र सूरमन सिंह निवासी रामदरबार चंडीगढ़ के साथ बाइक पर चंडीगढ़ से पालमपुर जा रहे थे कि देहलां गांव के समीप सड़क पर अचानक एक भैंसे से बाइक टकरा गई।

हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद एवं मौके पर पहुंची मैहतपुर पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर रूप से घायल नितिन ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक चंडीगढ़ के एक शॉपिंग मॉल्स में कार्यरत थे और शनिवार सुबह एक निजी काम से पालमपुर जा रहे थे। एसपी अनुपम शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टायर फटा, पिकअप पलटी, एक की मौत, दो गंभीर

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि हादसा गाड़ी का टायर फटने से हुआ। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम नंगल से करियाना का सामान लेकर ऊना की ओर आ रही एक पिकअप का अचानक रक्कड़ के पास टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

इससे गाड़ी में लोड सारा सामान सड़क पर बिखर गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।

जहां पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में चालक समेत दो अन्य युवक घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल भर्ती करवाया। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें