फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: खाई में गिरा मालवाहक वाहन, युवती समेत दो की मौत, 17 घायल

Tue, 09 Jan 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई(सिरमौर)

सार

शिलाई में एक दर्दनाक हादसे में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ, जब एक बोलेरो कैंपर (मालवाहक) वाहन गहरी खाई में गिर गया। 
विज्ञापन
बोलेरो कैंपर खाई में गिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई में एक दर्दनाक हादसे में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ, जब एक बोलेरो कैंपर (मालवाहक) वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत शिलाई अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब रेफर किया गया। शिलाई पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक हादसा शिलाई-बोबरी-बश्वा संपर्क सड़क पर हुआ। मृतकों की पहचान करीना (19) पुत्री फकीरचंद निवासी गांव हंडाड़ी और मोहन सिंह (62) पुत्र प्रीतम सिंह गांव बश्वा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो कैंपर (एचपी 85-1377) शिलाई की ओर आ रही थी। इस बीच हंडाड़ी के समीप कैंची मोड़ पर गाड़ी पीछे करते हुए करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को शिलाई अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


घायलों की सूची

  1.  दलीप(35) पुत्र पुनिया राम, निवासी बश्वा 
  2. काजल(17) पुत्री सुधीर कुमार, निवासी क्वानू 17 साल 
  3.  चालक अर्जुन( 25) पुत्र चमेल सिंह, निवासी बोबरी 
  4.  रीतिका(17) पुत्री बहादुर सिंह, निवासी बश्वा
  5.  रौनक(18) पुत्र बंसी राम, गांव बश्वा
  6.  युवराज(18)पुत्र संतराम, गांव बश्वा
  7. नरायणी(48 ) देवी पत्नी बंसी, गांव बश्वा 
  8.  उत्तम(25 ) पुत्र प्रताप सिंह, गांव बश्वा
  9.  प्रतिभा पुत्री( 24) मनसा राम, गांव बश्वा
  10.  विजय( 35) ऊर्फ बीजा राम पुत्र कालू राम, गांव बश्वा
  11.  निर्मला(20) पुत्री श्री सुंदर सिंह, गांव बश्वा
  12.  विक्रम(34 ) पुत्र शुप्पा राम, गांव बश्वा
  13.  अभिषेक(17) पुत्र जोगी राम, गांव बश्वा
  14.  सुंदर सिंह(40) पुत्र शोभा राम, गांव बश्वा
  15. अभिषेक(18) पुत्र स्वरूप, गांव बश्वा
  16.  विनोद(45 ) पुत्र विजय, गांव बश्वा 
  17.  नेहा(17) पुत्री बंसी राम, गांव बश्वा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें