फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: रामपुर के गैरत नाला तकलेच के पास खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

Mon, 05 Dec 2022 10:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सोमवार देर शाम को गैरत नाला तकलेच के पास एक ऑल्टो कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सोमवार देर शाम को गैरत नाला तकलेच के पास एक ऑल्टो कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम कार संख्या एचपी10 2666 गैरत नाला तकलेच में 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में चालक सचिन  कुमार पुत्र लोभा राम(26) गांव चिखड़ी तकलेच, वीणा(26)पत्नी प्रेम चंद डोगरा वीपीओ धारगौरा, सलोनी(16) पुत्र प्रेम चंद डोगरा, रेखा( 49 ) पत्नी खूब राम गांव सोवाडी तकलेच और आगर दास( 60) गांव बतूना नोगली शामिल हैं।  हादसे की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है। कहा कि चालक की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें