फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग में आरकेएमवी का दबदबा, सात बॉक्सर फाइनल में पहुंचीं

Wed, 29 Nov 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में एचपीयू और एसपीयू की अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। 
विज्ञापन
इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में एचपीयू और एसपीयू की अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 20 कॉलेजों की 80 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन के हुए 12 वर्ग के 41 मुकाबलों में मेजबान आरकेएमवी की मुक्केबाजाें का दबदबा रहा है। इसमें हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में आरकेएमवी की सात मुक्केबाजों ने अंजना, प्रियंका, सुनिधि, मुस्कान राणा, मुस्कान नेगी, प्रियांशु और वंशिता सैणी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


आयोजन समिति के सचिव विक्रांत गौतम ने बताया कि नौ सेमीफाइनल मुकाबलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में रितिका नेगी रामपुर ने एमएलएसएम सुंदरनगर की हिमांशु पराशर को पराजित किया। बिलासपुर की दिवांशी ठाकुर ने कुल्लू कॉलेज की अंजलि को हराकर फाइलन में प्रवेश किया। 50 किलोग्राम में आरकेएमवी शिमला की अंजना ने हमीरपुर की पल्लवी को हरा कर फाइलन में जगह बनाई। 52 किलोग्राम भार वर्ग में आरकेएमवी की ही प्रियंका ने रामपुर की इंदुबाला को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। 54 किलोग्राम में एमएलएसएम सुंदरनगर की श्रेया ने हमीरपुर की ईशा ठाकुर को, आरकेएमवी की सुनिधि ने संजौली कॉलेज की मिशल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

57 किलोग्राम भार वर्ग में शिल्पा देवी एमएलएसएम कॉलेज ने आरकेएमवी की योगिता को पराजित किया। अंब कॉलेज की तमन्ना ने बिलासुपर की सोला खान को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। 63 किलोग्राम भार वर्ग के हुए सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान आरकेएमवी मुस्कान राणा ने मंडी की डिंपल उपाध्याय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आरकेएमवी की प्रियांशु ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की दीपिका जमवाल को हराकर आरकेएमवी की ही वंशिका सैणी ने 66 किलोग्राम में कांगड़ा की नवनीत कौर को, मुस्कान नेगी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर की अकांक्षा को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले वीरवार को होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस में पूजा और अभिमन्यु ने जीते एकल खिताब

 इंदिरा गांधी खेल परिसर में अखिल भारतीय लेखा और लेखा परीक्षा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग के बुधवार को फाइनल मुकाबले हुए। महिला वर्ग में पश्चिम क्षेत्र की पूजा शर्मा और पुरुषों में पूर्व क्षेत्र के अभिमन्यु मित्रा ने खिताब जीते। महिला वर्ग के फाइनल में पश्चिम क्षेत्र की पूजा शर्मा और फ्रैनाज चीपीया के बीच फाइनल हुआ। पूजा ने फ्रैनाज चीपिया को 4-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। इस वर्ग के एकल सेमीफाइनल में पश्चिम जोन की फ्रैनाज चीपीया ने उत्तर क्षेत्र की सुहाना को 4-2 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पश्चिम क्षेत्र की पूजा शर्मा ने उत्तर प्रदेश की तमन्ना सैनी को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग के पहले सेमी फाइनल में पूर्व क्षेत्र के अभिमन्यु मित्रा ने पश्चिम क्षेत्र के सोहम भट्टाचार्य को 4-0 से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पूर्व क्षेत्र के संखब बुरवा ने पश्चिम क्षेत्र के दाईया परमार को 4-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष एकल के रोचक फाइनल में पूर्व क्षेत्र के अभिमन्यु मित्रा ने पूर्व क्षेत्र के संंखभ बुरवा को 4-1 से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति के मीडिया सचिव हेमेंद्र भारद्वाज ने कहा कि अब टीम इवेंट के मुकाबले हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें