फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ जमे, चारे और पानी की तलाश में नीचे उतरे वन्य जीव

Fri, 06 Dec 2019 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में नदी-नाले और झरने जम गए हैं। इस कारण पहाड़ियों में विचरने वाले वन्य जीवों ने चारे और प्यास बुझाने के लिए निचले क्षेत्रों का रुख कर लिया है। वन विभाग लाहौल वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर नियमित पेट्रोलिंग कर शिकार पर पैनी नजर रख रहा है।

विज्ञापन


अत्यधिक ठंड से पहाड़ों में झीलें, झरने तथा नालों का पानी माइनस डिग्री में जाम हो जाता है। पहाड़ों में पाए जाने वाले वन्य जीवों को चारा और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख करना पड़ता है। इन दिनों मनाली-लेह मार्ग पर सितिंगरी के पास छुरपक स्थित पेट्रोल पंप से आगे नदी के किनारे सहित कई जगह धूप खिलते ही आईबैक्स को झुंडों में पानी पीते देखा जा सकता है। 

वैसे तो लाहौल घाटी में इन प्राणियों के शिकार का मामला कई वर्षों से वन विभाग के पास नहीं है। फिर भी विभाग ने इनकी सुरक्षा को पेट्रोलिंग कर रहा है। लाहौल घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा को वन विभाग ने कमर कस ली है। घाटी में महिला मंडलों ने वन्य जीवों की सुरक्षा के साथ ही जंगलों के कटान पर पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन


शिकारी व वनकाटू भी महिला मंडलों के खौफ से इस तरह के कोई कदम नहीं उठाते हैं। उधर, लाहौल वनमंडलाधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि ठंड से पहाड़ों में पानी जमने से वन्य प्राणियों को काफी दिक्कतें रहती है। वन्यजीव चारे तथा प्यास बुझाने के लिए निचले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें