फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि धवन का शानदार 'पंच', जीता हिमाचल

Wed, 12 Nov 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के मैच में मेजबान हिमाचल ने जेएंडके को एकतरफा मुकाबले में हराया। टॉस जीतकर हिमाचल ने जेएंडके को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पूरी टीम 132 पर ढेर हो गई। जवाब में हिमाचल ने एक विकेट खोकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


पिछले मैच के हीरो रहे राघव धवन इस मैच में भी जीत के कर्णधार बने। उन्होंने 77 रन की नाबाद पारी खेली। एआर कल्सी ने 40 रन का योगदान दिया। इसके अलावा ऋषि धवन ने जेएंडके के पांच विकेट झटके।

टॉस जीतकर हिमाचल टीम ने जम्मू-कश्मीर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम 37 ओवर में 132 रन बना सकी। पारस शर्मा ने 60, राम दयाल ने 24, समीउल्लाह वेग ने 19, महजूर अली ने नाबाद 6 तथा ईआन चौहान तथा परवेज रसूल ने 5-5 रन का योगदान दिया। जम्मू के पांच बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन


धवन ने लिए पांच विकेट
ऋषि धवन ने 9 ओवर में 29 रन देकर पांच विकेट लिए तथा विक्रमजीत मलिक ने 10 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए जबकि राघव धवन ने सात ओवर में 25 रन देकर एक तथा पीपी जसवाल ने 6 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

एक विकेट खोकर ही जीता हिमाचल
हिमाचल ने 28.3 ओवर में एक विकेट खोकर 133 रन बनाकर जीत दर्ज की। जम्मू कश्मीर की ओर से गेंदबाजी करते हुए समीउल्लाह वेग ने 8 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया। परवेज रसूल ने सात ओवर में 26 रन दिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें