फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSCB: राज्य सहकारी बैंक के 1500 कर्मियों को जारी हुआ संशोधित वेतनमान

Tue, 30 Aug 2022 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कर्मचारी यूनियन ने संशोधित वेतनमान जारी करने पर मंगलवार को बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह का आभार जताया। यूनियन के महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि वर्ष 2006 के वेतनमान का लाभ अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी समय के बाद मिला था।
विज्ञापन
बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह से मिले कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के 1,500 अधिकारियों और कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी हो गया है। बैंक प्रबंधन की ओर से मंगलवार को जारी किए वेतन में 5,000 से 30,000 रुपये तक वेतन बढ़ाकर दिया गया है। छठे वेतनमान के लागू होने पर मिलने वाला एरियर सितंबर में जारी होगा। कर्मचारी यूनियन ने संशोधित वेतनमान जारी करने पर मंगलवार को बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह का आभार जताया।

विज्ञापन


यूनियन के महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि वर्ष 2006 के वेतनमान का लाभ अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी समय के बाद मिला था। अध्यक्ष बालनाटाह ने छठे वेतनमान का लाभ जल्द जारी किया है। उन्होंने कहा कि बैंक ने आज तक का सबसे अधिक 121 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। सहकारिता के क्षेत्र में बैंक पूरे देश में पहली पंक्ति में है। सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर पदोन्नित का लाभ मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें