सिरमौर जिले के संगड़ाह, नाहन, नोहराधार, खोरोंवाला और नारग शिक्षा खंडों के कई प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को नए कॉम्प्लेक्स स्कूलों से जोड़ा गया है। इनमें प्राथमिक स्कूल गेहल, कमराई, रतवा और हरियोट को माध्यमिक स्कूल दुरी खाराहां से हटाकर हरिपुरधार कॉम्प्लेक्स में शामिल किया गया है। विभाग ने इसके पीछे लंबी दूरी को मुख्य कारण बताया है। प्राथमिक स्कूल रामघाट और राजयों को गलानाघाट से हटाकर अप्रोन कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित किया गया है। वहीं नाहन शिक्षा खंड के आर वाली कटली, राज बेंडली और रामा को धौन से हटाकर रामा कॉम्प्लेक्स से जोड़ा गया है। नौहराधार क्षेत्र के जीएमएस गाटलोग को बोगधार से हटाकर भजौंड कॉम्प्लेक्स में शामिल किया गया है। वहीं खोरोंवाला क्षेत्र के कलाथा को नगहेता से हटाकर किल्लौर कॉम्प्लेक्स से जोड़ा गया है।
हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र स्थित खटनवार को भौरंज से हटाकर लुद्दर महादेव कॉम्प्लेक्स में शामिल किया गया है। शिमला जिले के मशोबरा ब्लॉक के कोट को क्यारकोटी से हटाकर दुर्गापुर कॉम्प्लेक्स से जोड़ा गया है। चंबा जिले में भी पुनर्गठन किया गया है। सुंदरा ब्लॉक के छलानू को सिमनी से हटाकर बग्गी कॉम्प्लेक्स में शामिल किया गया है। वहीं चंबा ब्लॉक के कुरैना और अमरेड़ी को साहो से हटाकर परोठे कॉम्प्लेक्स में जोड़ा गया है। संबंधित स्कूलों के सभी रिकॉर्ड, पत्राचार और प्रशासनिक कार्य अब संशोधित कॉम्प्लेक्स स्कूलों के प्रधानाचार्यों के अधीन संचालित होंगे। संबंधित प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस पुनर्गठन को प्राथमिकता के आधार पर लागू करें और स्कूलों के संचालन को सुचारू बनाए रखें।