फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्यपाल से सफाई कर्मियों की मांगें पूरी करने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
दस फीसदी वेतन वृद्धि बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

गदर फ्रंट के संयोजक ने उठाई मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान फ्रंट के नेता ने सफाई और सीवर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


रवि कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 10 फीसदी वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर गए थे। इसके बाद प्रशासन ने आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम लागू कर 41 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। 21 मई 2026 को महापौर के साथ बैठक में वेतन वृद्धि बहाली और 4-9-14 वेतनमान लागू करने का लिखित आश्वासन मिला था। इसके बाद हड़ताल समाप्त हुई और कुछ कर्मचारियों को बहाल किया। कुछ सुपरवाइजरों से जबरन एफिडेविट लिखवाए जा रहे हैं। गदर फ्रंट ने राज्यपाल से 10 फीसदी वार्षिक वेतन वृद्धि बहाल करने की मांग की। सभी 41 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और बैकवेज भुगतान की भी अपील की। रवि कुमार दलित ने कहा कि यदि 4 जून की वार्षिक आम बैठक में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज हो सकता है। इस प्रतिनिधिमंडल में नगर निगम पार्षद बिट्टू कुमार, अमित भाटिया, पालाराम, विकास, सुरेंद्र गिल और अनमोल भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें