फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सेरी मंच पर हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, मंत्री हर्षवर्धन ने पंडोह टाउनशिप के लिए छह करोड़ का किया एलान

Fri, 26 Jan 2024 01:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सर्वप्रथम उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। परेड में हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, पुलिस बैंड और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
सेरी मंच पर हुआ गणतंत्र दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

75वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित किया गया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने समारोह की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। परेड में हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, पुलिस बैंड और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले बलिदानियों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है और आने वाले 10 वर्षों में प्रदेश आत्मनिर्भर बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में छह औद्योगिक टाउनशिप को विकसित किया जा रहा है। इसमें मंडी जिले के पंडोह में बनी टाउनशिप भी शामिल है।

विज्ञापन


उन्होंने इस टाउनशिप को विकसित करने के लिए छह करोड़ की राशि देने का एलान भी किया। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में पहले सरकारी नौकरियां देने में काफी ज्यादा धांधलियां हुईं लेकिन मौजूदा सरकार ने इनपर रोक लगाने की दिशा में कार्य किया है। जिस चयन बोर्ड में धांधलियां होती थीं, उसे बर्खास्त करके वहां पर नए बोर्ड का गठन किया गया है। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि प्रदेश में जो भी सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं वे सभी योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं। इसमें किसी भी तरह का कोई भाई-भतीजावाद नहीं हो रहा है। इस मौके पर स्कूली बच्चों और अन्य दलों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। समारोह के अंत में जिला भर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें