फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2024: शिमला में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, हर जिले की संस्कृति के दिखे रंग, देखें शानदार तस्वीरें

Fri, 26 Jan 2024 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला

सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।  इस दौरान भव्य परेड हुई। 
विज्ञापन
1 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 शिमला। - फोटो : अमर उजाला
75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के बाद 22-जम्मू व कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट करण गोगना के नेतृत्व में आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 मार्च पास्ट में सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, हरियाणा पुलिस, राज्य पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन सेवाएं और हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना की टुकड़ियां, भारत स्कॉउट एवं गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। राज्यपाल ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग की ओर से आयोजित एचपी डिजिटल-इग्निशन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।  इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। 
विज्ञापन

2 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 शिमला। - फोटो : अमर उजाला
समारोह के दौरान 16 झांकियां भी निकाली गई। उद्यान विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए गए।।राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए। 

 
विज्ञापन

3 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 शिमला। - फोटो : अमर उजाला
जिला शिमला, सिरमौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू, बाल आश्रम टूटीकंडी के अतिरिक्त हरियाणा के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुति भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा और पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए गए। जिला स्तरीय पुरस्कार महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी रामपुर, जिला शिमला और प्रभुदास क्लीनिक एवं नर्सिंग होम शिमला को दिया गया।
 
 

4 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 शिमला। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे भी छोड़े। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव, मोहन लाल ब्राक्टा और संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, अन्य वरिष्ठ नागरिक, पुलिस व सैन्य अधिकारियों सहित प्रदेश भर से आए लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 
विज्ञापन

5 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 रिकांगपिओ। - फोटो : संवाद
रिकांगपिओ में पंचायतीराज मंत्री ने फहराकर तिरंगा 
किन्नौर जिले का जिला गणतंत्र दिवस समारोह रिकांगपिओ में मनाया गया। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। पुलिस, आइटीबीपी, होमगार्ड, एनएसएस, एससीसी आदि की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

6 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 कुल्लू। - फोटो : संवाद
गणतंत्र दिवस पर कुल्लू में हुई भव्य परेड
वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन हुआ। पुलिस, आइटीबीपी, होमगार्ड, एनएसएस, एससीसी समेत नौ टुकड़ियों ने इसमें भाग लिया। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम को देखने के लिए जिला के विभिन्न इलाकों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। उधर, केलांग में कड़ाके की ठंड में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

7 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 धर्मशाला। - फोटो : संवाद
धर्मशाला में जिला हुआ गणतंत्र दिवस समारोह
धर्मशाला में जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। वहीं, गगल हवाई अड्डे पर गणतंत्र दिवस पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । गगल हवाई अड्डे पर सुरक्षा में तैनात हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर सलामी दी गई । इसके बाद  केंद्रीय विद्यालय भनाला (गोजू) और माउंट कार्मेल स्कूल गगल से आए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केंद्रीय विद्यालय भनाला गोजु के बच्चों ने देश भक्ति गीत पर नृत्य किया। उधर माउंट कार्मेल स्कूल के बच्चों द्वारा की गई शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया ।

8 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 मंडी। - फोटो : संवाद
ऐतिहासिक सेरी मंच पर मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह
 75वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित किया गया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने समारोह की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। परेड में हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, पुलिस बैंड और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले बलिदानियों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है और आने वाले 10 वर्षों में प्रदेश आत्मनिर्भर बनकर उभरेगा।

9 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 चंबा। - फोटो : संवाद
चंबा में मंत्री यादविंदर गोमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
चंबा के ऐतिहासिक चौगान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता आयुष, युवा एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने की। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। मार्च पास्ट की टुकड़ियों का नेतृत्व डीएसपी प्रोवेशन मयंक शर्मा ने किया। इस मौके स्कूली बच्चों और विभिन्न दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।उ त्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों और मेधावी रहे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

10 of 11
गणतंत्र दिवस 2024 नाहन। - फोटो : संवाद
 नाहन में मंत्री धनीराम शांडिल ने फहराया तिरंगा, कलाकारों के साथ डाली नाटी
सिरमौर के जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन नाहन चौगान में धूमधाम के साथ किया गया। स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को संबोधित भी किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित विधायक नाहन अजय सोलंकी भी इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ उपस्थित रहे। जिला स्तरीय समारोह के अवसर पर शहर के विभिन्न राजकीय व निजी स्कूलों तथा संस्थानों की एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल व अन्य ने कलाकारों के साथ नाटी डाली।
विज्ञापन

11 of 11
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को किया सम्मानित
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र समारोह में आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें