फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सेब की फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब

Wed, 20 Oct 2021 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

किन्नौर जिले में दो दिन की बर्फबारी से रक्षम, खरोगला, बटसेरी, थेमगारंग, पानपो, सांगला, कामरू, ठंगी, कानम, लाबरंग, नेसंग, पूह रिजींग कंडा, रोपावैली, ज्ञाबुंग, हांगो और चुलिंग सहित अधिकांश ऊंचे क्षेत्रों में सेब सहित नकदी फसलों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
बर्फबारी से किन्नौर में सेब तबाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सेब की फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। पिछले दिनों हुई सीजन की पहली बर्फबारी से दोनों जिलों के सेब बागवानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सरकार ने बागवानी विभाग के अधिकारियों से फील्ड से हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए हैं।    बता दें, किन्नौर जिले में दो दिन की बर्फबारी से रक्षम, खरोगला, बटसेरी, थेमगारंग, पानपो, सांगला, कामरू, ठंगी, कानम, लाबरंग, नेसंग, पूह रिजींग कंडा, रोपावैली, ज्ञाबुंग, हांगो और चुलिंग सहित अधिकांश ऊंचे क्षेत्रों में सेब सहित नकदी फसलों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

 
बागवानों की जहां सेब की फसल तबाह हुई है, वहीं कई स्थानों पर सेब के पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं। बर्फबारी के चलते सेब तुड़ान का कार्य भी प्रभावित हुआ है। 16 लाख 49 हजार सेब की पेटियां ही देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंच पाई हैं, जिले से अभी भी करीब 10 लाख पेटियां सेब मंडियों में भेजा जाना है। अभी किन्नौर जिले में सेब की फसल बची हुई है। इसी तरह से लाहौल स्पीति में भी सेब बागवानों को नुकसान हुआ है और सेब के पेड़ भी टूटे हैं। 

नुकसान की मांगी है रिपोर्ट : मंत्री 
राज्य के बागवानी और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति में बर्फबारी से सेब की फसल और पेड़ों को नुकसान होने की सूचना है। फील्ड से बागवानी विभाग के अधिकारियों से हफ्ते के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें