फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस मील कर्मियों की हड़ताल से रुकी बसों की मरम्मत, कई रूट हो रहे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचआरटीसी के पीसमील कर्मियों की टूल डाउन हड़ताल के कारण निगम की बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। रूटों पर खराब हो रही बसों को वर्कशॉप पहुंचाना कठिन हो गया है। बसों की मरम्मत न होने के कारण एचआरटीसी के रूट फेल हो हो रहे हैं। इससे सवारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शिमला शहर में एचआरटीसी की तीन वर्कशॉप हैं। शिमला लोकल और शिमला ग्रामीण डिपो की वर्कशॉप ढली में है जबकि तारादेवी डिपो की वर्कशॉप तारादेवी में चल रही है। तीनों ही वर्कशॉप में करीब 50 फीसदी कर्मी पीस मील वर्कर हैं। हड़ताल के कारण वर्कशॉप में बसों की मरम्मत का काम प्रभावित हो रहा है। बसों की मेंटेनेंस का पूरा दारोमदार पीस मील कर्मियों के जिम्मे ही है।
वर्कशॉप में मरम्मत के लिए बसें खड़ी होनी शुरू हो गई हैं। एचआरटीसी के पास वर्कशॉप में मेकेनिकों की भारी कमी है। पीस मील वर्कर ही काम संभाल रहे हैं। इनके हड़ताल पर जाने से काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अगर पीस मील कर्मी काम पर नहीं लौटते तो शुक्रवार से शिमला लोकल, शिमला ग्रामीण और तारादेवी डिपो में बड़ी संख्या में रूट प्रभावित होने की आशंका है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि पीस मील वर्करों के लिए पॉलिसी बनाने का मामला सरकार के ध्यानार्थ है। जल्द से जल्द पीस मील वर्करों की हड़ताल खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि रूट प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें