फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में रेणुका ठाकुर व हरलीन देओल का चयन

Wed, 21 Jan 2026 12:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

महिला टी-20 विश्वकप और टी-20 मुकाबलों से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हिमाचल क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर और हरलीन देओल का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन
रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप और टी-20 मुकाबलों से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हिमाचल क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर और हरलीन देओल का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि सूबे से खेलने वाली दोनों खिलाड़ी टी-20 और एक दिवसीय सीरीज में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगी। रेणुका सिंह ठाकुर को टी-20 और एक दिवसीय मैचों में जगह मिली है, जबकि हरलीन दयोल का चयन एक दिवसीय टीम मैचों के लिए हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम का पहला टी-20 मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। अगला मुकाबला 19 फरवरी और तीसरा मैच 21 फरवरी को होगा। एक दिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 24 फरवरी को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा मुकाबला 27 फरवरी और तीसरा मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा। 2025 में आयोजित महिला एक दिवसीय विश्वकप में भारतीय महिला टीम विजेता बनी थी। वहीं टी 20 विश्वकप में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब टी 20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड के साथ होने वाली टी-20 मैचों की सीरीज में भी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि गौरव की बात है कि सूबे की दो खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह खिलाड़ी वहां भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें