फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कसुम्पटी के भवनों का जीर्णोद्धार कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन धंसने से दरक रहे हैं डंगे और भवन, खौफ के साये में जीने को मजबूर थे लोग, साल 2025 में हुआ था भूस्खलन
विज्ञापन

नौ और 12 नंबर ब्लॉक में हुआ था नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कसुम्पटी के छबरोटी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले 18 परिवारों को अब डर के साये में रहने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। कॉलोनी में भवनों के दरकने और जमीन धंसने से लोग परेशान थे।

नगर निगम की ओर से ब्लॉकों को खतरे से बचाने के लिए यहां डंगे का निर्माण करवाया जा रहा है। दावा है कि दिवाली के बाद काम पूरा हो जाएगा। पिछले एक साल से अधिक समय से इस समस्या से जूझ रहे लोगों को अब काफी हद तक राहत मिली है। शहर के छबरोटी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 219 फ्लैटों में करीब 500 से अधिक लोग रहते हैं। वर्ष 2025 में कॉलोनी में भूस्खलन हुआ था। इससे यहां स्थित नौ और 12 नंबर ब्लॉक के लिए खतरा पैदा हो गया था। लोगों ने इसकी शिकायत हिमुडा से की लेकिन हिमुडा ने कॉलोनी में रहने वाले परिवारों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। वह अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता रहा। वहीं कॉलोनी के लोगों से कहा जाता रहा कि यह काम हिमुडा नहीं बल्कि नगर निगम करवाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने नगर निगम के समक्ष अपनी समस्या रखी, लेकिन निगम की ओर से सड़क, पानी और सफाई से जुड़े मुद्दों का हवाला दिया गया। वहीं अमर उजाला ने 28 नवंबर के अंक में पार्किंग पर बाहरी लोगों का कब्जा, दीवारों पर फंगस, लोग हैं परेशान शीर्षक से इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद नगर निगम ने संज्ञान लिया और काम शुरू करवाया।


डंगे का निर्माण होने से अब ब्लॉकों के भवनों के खिसकने और जमीन धंसने का खतरा काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। हिमुडा कॉलोनी ऑनर्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी, कसुम्पटी के कोषाध्यक्ष शांति स्वरूप ने बताया कि इन दिनों यहां डंगे का निर्माण कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। वहीं हिमुडा कॉलोनी में रहने वाले लोगों और आसपास के परिवारों ने भी राहत की सांस ली है। बरसात के दौरान भूस्खलन और जमीन खिसकने की आशंका के चलते लोगों में काफी डर बना हुआ था। हिमुडा के प्रति भी लोगों में काफी रोष था।
विज्ञापन



छह लाख रुपये से करवाया काम
कसुम्पटी वार्ड की नगर निगम पार्षद रचना शर्मा ने बताया कि हिमुडा कॉलोनी में डंगे की समस्या काफी समय से बनी हुई थी। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के माध्यम से करीब छह लाख रुपये की लागत से डंगे का निर्माण करवाया गया है। क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें