फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों बेरोजगारों के लिए जरूरी खबर, रजिस्ट्रेशन करवाएं

Sun, 04 Jan 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के रोजगार केंद्रों में दर्ज 10 लाख बेरोजगारों में राज्य सरकार असल बेरोजगारों की खोज करेगी। आगामी वित्त वर्ष में तमाम बेरोजगारों के पंजीकरण का रिन्यूअल होगा।
विज्ञापन


जो रिन्यूअल नहीं करवाएगा, उसका नाम बेरोजगार सूची से हटा दिया जाएगा। राज्य के रोजगार केंद्रों में वर्तमान में 10 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं।

मगर वास्तविकता में प्रदेश में बेरोजगारों की सही संख्या का रिकार्ड किसी के पास नहीं है। सरकार के मुताबिक बेरोजगारों की संख्या पंजीकरण से कम है। यही वजह है कि दोबारा से रिन्यूल करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं करवाया रिल्यूअल तो नाम कटेगा

राज्य में साल भर पहले लगभग साढे़ आठ लाख बेरोजगारों का रोजगार केंद्रों में पंजीकरण था। गत एक वर्ष में लगभग डेढ़ लाख नए बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन हुआ। हिमाचल सरकार यह मान कर चल रही है कि यह पंजीकरण कौशल विकास भत्ते के लिए अधिक हुआ है।

श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हर बेरोजगार को आगामी वित्त वर्ष में पंजीकरण का रिन्यूअल करवाना होगा। बेरोजगारों का सही आंकड़ा जानने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बेरोजगारों के सही आंकड़े के लिए प्रदेश सरकार एक सर्वेक्षण भी करवा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें