फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुलिस कर्मियों की शहादत किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मरणोत्सव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रहे मौजूद
विज्ञापन

महिला जवानों की टुकड़ी ने दी सलामी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश पुलिस विभाग ने पुलिस स्मरणाेत्सव पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस लाइन भराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उन 216 पुलिस कर्मियों की शहादत को याद किया, जिन्होंने पुलिस ड्यूटी के दौरान राष्ट्र सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
इस अवसर पर महिला जवानों की टुकड़ी ने स्मरणोत्सव परेड का आयोजन किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी समेत पुलिस के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने वॉर मेमोरियल में पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी ने शहीदों के परिवारों को आश्वासन दिया कि पुलिस कर्मियों के बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीआईजी टीटीआर गुरदेव चंद शर्मा, डीआईजी विजिलेंस राहुलनाथ, एएसपी रत्नलाल नेगी, एएसपी नरवीर राठौर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व पुलिस अधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा आसपास के स्कूलों के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और राष्ट्र सेवा के लिए शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी हासिल की और श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें