स्वाइन फ्लू जैसी जानलेवा बीमारी से देसी नुस्खे बचाएंगे। देसी नुस्खों पर टीएमसी में चल रहा शोध पूरा हो गया है। शोध में पाया गया है कि अगर नाक से गुनगुना पानी या फिर वॉशरूम में शॉवर का पानी नाक से हर रोज गुजारा जाए तो स्वाइन फ्लू बीमारी पास नहीं फटकेगी। अगर नाक से प्रतिदिन पानी गुजारा जाता है तो इंफेक्शन वाले व्यक्ति से भी वायरस दूसरे व्यक्ति में नहीं आएगा।
इसी सिद्धांत पर टीएमसी में एक स्वाइन फ्लू मरीज को बिना दवा से ठीक किया गया है। इंफेक्शन वाले मरीज के नाक से हर रोज गुनगुना पानी गुजारा गया। इससे मरीज के नाक में स्वाइन फ्लू का वायरस एच1 एन1 समाप्त हो गया। दूसरे मरीज को दवा लगातार खिलाई गई। इसका परिणाम यह रहा कि पहले वाला मरीज चार दिन में स्वस्थ हो गया।