फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश में शाही स्नान आज, ये है शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा का शाही स्नान दो सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह पांच बजकर तीन मिनट पर शुरू होगा। इसके बाद सारा दिन पर्व चलता रहेगा और अगले दिन तीन सितंबर सुबह चार बजकर नौ मिनट पर समाप्त होगा।
विज्ञापन


इसी शाही स्नान के लिए श्रद्धालु डल झील पर जुटेंगे। राधाष्टमी पर्व पर जब शाही स्नान का पर्व शुरू होता है, तो डल झील का जल अपने आप उफान मारने लगता है। इस पर्व पर स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है।

हालांकि, शिवजी के गुर त्रिलोचन महादेव के वंशज सचुईं गांव के चेले सोमवार को डल झील की परिक्रमा करने के बाद डल झील को पार करेंगे। इसके बाद स्नान शुरू हो जाता है, लेकिन स्नान का असली महत्व पर्व के दिन होता है। जो दो सितंबर को शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

पंडित सूरज शर्मा ने बताया कि शाही स्नान दो सितंबर को सुबह पांच बजकर तीन मिनट पर शुरू हो जाएगा। वहीं, रविवार को दोपहर बाद डल झील तथा कैलाश पर्वत पर हल्की बर्फबारी हुई है। इसके अलावा तेज बारिश भी हुई है।

इससे ठंड काफी बढ़ गई है, लेकिन श्रद्धालु पूरे उत्साह, सच्ची श्रद्धा के साथ आगे बढ़ते रहे। एक सितंबर को श्रद्धालु डल झील पर रात भर जागरण करके भगवान शंकर की मणि के दर्शन करेंगे।

झील में इस स्नान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और शांति व्यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें