फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के लिए राहत, काठा में भर्ती ऊना के दो और जमाती हुए कोरोना मुक्त

Fri, 24 Apr 2020 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के कोविड-19 अस्पताल काठा में भर्ती ऊना के सभी संक्रमित मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना को लेकर 122 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें ऊना के दो जमातियों के सैंपल भी शामिल थे। दोनों के सैंपल दूसरी बार जांच के लिए भेजे गए थे जो निगेटिव आए हैं। अब दोनों को अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ऊना के कुल आठ कोरोना संक्रमित काठा में भर्ती थे। जिनमें से छह की पहले ही रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और उन्हें क्वारंटीन में भेजा गया है। अब काठा अस्पताल में कुल तीन मरीज बचे हैं। जिनमें से निजी अस्पताल कर्मचारियों की एक रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक मरीज सिरमौर जिला से हाल ही में अस्पताल लाया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने पुष्टि इसकी की है। उन्होंने बताया कि सोलन जिला से 122 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। ऊना के दोनों संक्रमित लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें