टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग अवैध भवन मालिकों के आवेदन लेने को अभी तैयार नहीं है।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग अवैध भवन मालिकों के आवेदन लेने को अभी तैयार नहीं है। सरकार ने अवैध भवनों को रेगुलर करने के लिए अध्यादेश की अधिसूचना जारी कर दी है लेकिन विभाग डेट ऑफ कॉमेंसमेंट नहीं कर पा रहा।
प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी होने के बाद लोगों से 45 दिन के भीतर आवेदन करने को कहा था लेकिन अब इसमें डेट ऑफ कॉमेंसमेंट (लागू करने की तिथि) घोषित होने का पेच फंस गया है।
विभाग का कहना है कि इस तिथि के घोषित होने के बाद ही लोग टीसीपी व शहरी निकायों में लोग अपने भवन नियमित कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह समय उस दिन से शुरू होगा जब डेट ऑफ कॉमेंसमेंट को अधिसूचित किया जाएगा।
हजारों अवैध भवन मालिकों को है इंतजार
हिमाचल में अवैध भवन मालिकों की संख्या 30 हजार के करीब बताई जा रही है। ये लोग अपने भवनों को नियमित कराने की आस में हैं।
अभी अवैध निर्माण को नियमित कराने के लिए डेट ऑफ कॉमेंसमेंट अधिसूचित होनी है। उसके बाद ही लोगों को आवेदन करने के लिए 45 दिन का समय दिया जाएगा। - संदीप कुमार, निदेशक, टीसीपी