फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण इस दिन से, युवा ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Sat, 29 Jun 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल agnipathvayu.cdac.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवारों की अग्निवीर भर्ती के लिए 8 से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल agnipathvayu.cdac.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण 8 जुलाई को सुबह 11 से लेकर 28 जुलाई रात 11:00 बजे तक होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 तक जन्मे महिला एवं पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं की ऑनलाइन परीक्षा 18 अक्तूबर से शुरू होगी। विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि गणित, फीजिक्स और अंग्रेजी विषय सहित कुल 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे।

50 प्रतिशत अंकों के साथ वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा और इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक भी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए पात्र होंगे। साइंस विषयों के अलावा अन्य विषयों में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं।विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें