देश के विभिन्न राज्यों के 82 मुक्केबाज दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में 4 और 5 सितंबर को क्षेत्रीय स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 12 जोनों की टीमें हिस्सा लेंगी।
यह प्रतियोगिता पहले 24 और 25 जुलाई को आयोजित की जानी थीलेकिन खराब मौसम के चलते इसकी तारीख में बदलाव कर दिया है। आयोजक समिति के अनुसार अब तक 70 लड़कों और 12 लड़कियों सहित 82 मुक्केबाजों का पंजीकरण हो चुका है। पोर्टल बंद होने के बाद प्रतिभागियों की अंतिम संख्या जारी की जाएगी। प्रतियोगिता संयोजक गुरप्रीत ने बताया कि 4 सितंबर को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों के मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो शेष मुकाबले 5 सितंबर को भी करवाए जाएंगे। वहीं 5 सितंबर को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आयोजित प्रतियोगिता बिशप कॉटन स्कूल के परिसर में ही होगी।