फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पोस्टल सर्कल ने पोस्टल असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन पदों की कुल संख्या 11 है। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता के अलावा आवेदकों को टाइपिंग और डाटा एंट्री की जानकारी का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 5 मई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक (ग्रेड पे- 2,400 रुपये) देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

विज्ञापित पदों पर नियुक्ति खेल कोटा (वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज) के तहत की जाएगी। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को जरूरी दस्तावेजों की प्रतियों के साथ 'द चीफ पोस्टमास्टर जनरल, (आर. एंड ई.सेक्‍शन), एच.पी सर्कल, कसुमपति, शिमला -171009' के पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजें। आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट/पंजीकृत पोस्ट के द्वारा भेजें।

सामान्य व पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 400 रुपये व अन्य वर्गों के आवेदकों के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 5 मई, 2015 है। आवेदन करने के लिए व अन्य किसी जानकारी के लिए ‌आधिकारिक वेबसाइट www.hppostalcircle.gov.in पर लॉग्‍ा ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें