फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में हो रही है भर्ती, करें आवेदन

Thu, 04 Sep 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना में गोरखा युवकों के लिए खुली भर्ती 24 से 26 सितंबर तक होगी। इसमें केवल गोरखा समुदाय के उम्मीदवार ही भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल नवजोत कंग ने बताया कि भर्ती दूसरी रिजर्व बटालियन सकोह धर्मशाला जिला कांगड़ा में होगी।

हिमाचल, हरियाणा (गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों को छोड़कर) यूटी चंडीगढ़ के सिर्फ गोरखा उम्मीदवारों के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी ट्रेड की भर्ती होगी।
विज्ञापन


इसमें आवश्यक दस्तावेजों सहित आए उम्मीदवार ही शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय पालमपुर के दूरभाष 01894-235526 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें