फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी में नौकरी का मौका, 510 पद भरे जाएंगे

Fri, 10 Jul 2020 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनी एचएमपीए लिमिटेड ने 510 विभिन्न पदों को भरने के लिए 15 जुलाई तक प्रदेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र मांगे हैं। कंपनी के जीएम अविनाश शर्मा ने बताया कि इसमें सिविलियन सिक्योरिटी गार्ड, कलेक्शन मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस कोऑर्डिनेटर, इलेक्ट्रीशियन, रिक्रूटमेंट अधिकारी, सिक्योरिटी ऑफिसर, ड्राइवर, पैकिंग हेल्पर, जरनल वर्कर, हेल्पर, क्लर्क, काउंसलर, टीम मैनेजर, स्टोर इंचार्ज के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित कंपनी कार्यालय एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी, नया बाजार, सुंदर नगर, मंडी पर 15 जुलाई तक भेज सकते हैं। पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

जीएम ने कहा कि इन पदों के लिए योग्यता 10वीं, बाहरवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए, बीटेक, एमटेक, बीकॉम, बीएससी, बीएड निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय पद नाम लिखना अनिवार्य है। मासिक वेतनमान 11500 से 26700 तक देय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें