बिलासपुर। एक तरफ जहां लॉकडाउन से कोरोना को मात देने के लिए हर खासो-आम आदमी जद्दोजहद कर रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की मदद के लिए स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं। भोजन और दवाइयों की उपलब्धता पर सरकार संवेदनशील है लेकिन जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे लोगों के वर्तमान में रक्त मुहैया करवाना एक चुनौती का विषय है।
स्थानीय पीजी कॉलेज में तृतीय वर्ष के छात्र और प्रोफेशनल क्रिकेटर विकास शर्मा हमेशा समाज सेवा में आगे रहते हैं। विकास को रक्तदान में भी खासी रुचि है। युवा विकास ने पांचवीं बार रक्तदान किया। व्यास रक्तदाता समिति के प्रभारी कर्ण चंदेल ने बताया कि जब भी उनकी समिति की ओर कोई रक्त की जरूरत पड़ती है तो विकास जैसे युवा तुरंत संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल पहुंच जाते हैं। ऐसे युवा समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।