फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की राजधानी शिमला में 42 वर्ष बाद अप्रैल में सबसे ज्यादा 86 मिमी बारिश

Fri, 23 Apr 2021 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिमला में रिकॉर्ड बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार रात से गुरुवार रात तक 86 मिलीमीटर बारिश हुई, जोकि 42 वर्ष बाद अप्रैल में सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 15 अप्रैल, 1979 को शिमला में 24 घंटों में 111 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस वर्ष अप्रैल में अभी तक सामान्य से तीन फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। प्रदेश में तीन दिन पहले तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई थी। मंगलवार से बदले मौसम से बारिश के रिकॉर्ड में बड़ा सुधार आ गया है। सिरमौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर शेष 10 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। एक से 23 अप्रैल तक प्रदेश में 67.5 मिलीमीटर बारिश हुई। 

विज्ञापन


मनाली में 25 वर्षों बाद अप्रैल के तीसरे सप्ताह में बर्फबारी
पर्यटन नगरी मनाली के साथ जिला की वादियां ताजा बर्फबारी से लदकद हो गई हैं। मनाली में 25 वर्षों के बाद अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में हिमपात हुआ है। मनाली के साथ सोलंगनाला, नेहरूकुंड, हिडिंबा मंदिर के आसपास भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। मनाली समेत पूरी ऊझी घाटी में 1996 के बाद पहली बार अप्रैल माह में हिमपात हुआ है। शुक्रवार सुबह मनाली के माल रोड पर बर्फ के फाहे गिरने से पूरा माल बर्फ की चादर से सफेद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें