फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत के 24 घंटे में ही संक्रमित बेटे ने भी तोड़ा दम

Fri, 23 Apr 2021 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (हमीरपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विकास खंड नादौन की गलोड़ खास पंचायत के गुर्याह गांव में मां की मौत के 24 घंटों के भीतर ही कोरोना संक्रमित बेटे ने भी दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण ने इस पंचायत में दो दिन में तीन लोगों की जिंदगियां छीन ली हैं। गुर्याह गांव की निर्मला देवी की 21 अप्रैल मध्यरात्रि को करोना से मौत हो गई थी। 24 घंटे के भीतर ही 22 अप्रैल रात को उसके नौजवान बेटे सुनील कुमार (32) की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


22 अप्रैल शाम पांच बजे घर से मां की अर्थी उठते ही बेटे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस में हमीरपुर लाया गया। यहां से नेरचौक रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मां की मृत्यु के बाद लिए गए सैंपल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

वीरवार को पंचायत के बुधवी गांव की महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। उधर, गलोड़ खास पंचायत प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि इस बारे में एसडीएम नादौन से भी बात की है। युवक के शव का अंतिम संस्कार नगर पंचायत नादौन के श्मशानघाट में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें