बीते वर्ष इसे लागू नहीं किया गया था। अब विचार करने के बाद फीस को इसी सत्र से लागू करने के आदेश आ गए हैं। विवि प्रशासन ने बढ़ी हुई फीस को लागू कर दिया है।
उधर, फीस बढ़ोतरी का एबीवीपी की विवि इकाई ने विरोध किया है। इकाई अध्यक्ष अंकित चंदेल की अगुवाई में मिले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक से मांग उठाई कि बढ़ाई गई फीस को पूर्व की तरह 100 रुपये प्रति पेपर किया जाए।
उन्होंने अनुपूरक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाने की मांग को भी उठाया। एबीवीपी ने इक्डोल निदेशक से मुलाकात कर पीसीपी न लगाने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिए जाने की मांग भी की। इस पर निदेशक ने इस पर विचार कर जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया।