फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: देखते ही देखते रावी नदी में समाया 15 मीटर डंगा, 25 लाख का नुकसान

Thu, 27 Apr 2023 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धरवाला (चंबा)

सार

हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि धरवाला में रावी नदी के किनारे पर लगाया गया डंगा नदी में समा गया है। करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
नदी में समाया डंगा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर धरवाला के पास रावी किनारे लगाया गया करीब 15 मीटर डंगा देखते ही देखते नदी में समा गया। गनीमत यह रही कि डंगे के रावी नदी में समाते समय किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, गोपाल शर्मा, सरबो राम, नारायण, साहिल महाजन आदि ने बताया कि वीरवार दोपहर मूसलाधार बारिश के बाद निकली धूप में धरवाला में रावी नदी के किनारे लगाया गया डंगा नदी में समा गया।

विज्ञापन




बताया कि यहां पर लोग अपने वाहनों को पार्क करते थे। लेकिन वीरवार को यहां पर कोई भी वाहन पार्क नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इसकी पुष्टि हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने की है। कहा कि इससे करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें