फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत-नगाली रूट पर बीच राह हांफी सरकारी बस

Wed, 26 Apr 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-नगाली रूट की हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नगाली से महज आठ किमी का सफर तय करके चकरा में हांफ गई। बस के बीच राह हांफने से उसमें सवार 50 सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस के स्टार्ट न होने पर आखिरकार मजबूरन सवारियों को चार किमी पैदल सफर तय करके अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। इसके लिए लोगों ने निगम के प्रति रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकारी बस बुधवार को सुबह 8:00 बजे नगाली से 50 सवारियों को लेकर बनीखेत के लिए रवाना हुई। इसमें स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग सवार थे लेकिन सरकारी बस महज आठ किमी का सफर तय करके चकरा पहुंचने पर बीच राह हांफ गई। बस चालक और परिचालक ने अपने स्तर पर बस को ठीक करने का भरलक प्रयास किया लेकिन बस के स्टार्ट न होने पर बस में सवार सवारियां बस से नीचे उतर गईं। चालक ने फोन के जरिये मेकेनिक को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे मेकेनिक ने तकनीकी खराबी तलाश कर उसे ठीक करने का कार्य आरंभ किया। करीब आधे घंटे के बाद बस स्टार्ट हो पाई। तब तक अधिकांश सवारियां वहां से पैदल या फिर निजी वाहनों से जा चुकी थीं।
बस सवारियों विशाल कुमार, योगराज, सुनयना, राकेश कुमार, सुरेश, ईशा, दिनेश कुमार, विनोद कुमार आदि का कहना है कि बस बीच राह ही बंद पड़ गई। कहा कि प्रबंधन रूटों पर खटारा बसें भेज रहा है। उन्होंने निगम से रूट पर खटारा बसें भेजने के बजाय नई बसें भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा बनीखेत के निरीक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी से बस खराब हुई थी। मेकेनिक को बुला कर आधे घंटे में बस को ठीक करवा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें