फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, व्यवस्था देखने पहुंचेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश सरकार के फैसले के बाद स्कूलों में दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं आज से शुरू हो जाएंगी। करीब चार माह के बाद स्कूलों में रौनक लौटेगी। हालांकि, स्कूल अब तक कोरोना के कारण चल रही ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था को भी जारी रखेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारी व्यवस्था देखने के लिए स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

राजधानी सहित पूरे जिला शिमला के सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों में कक्षाएं शुरू करने के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए स्कूलों ने पूरी तैयारी कर रखी है। शहर के दयानंद, लक्कड़ बाजार डीएवी सहित कुछ अन्य निजी स्कूलों में सोमवार से ही कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। जबकि कुछ स्कूलों में चल रहे ऑनलाइन टेस्ट निपट जाने के बाद विद्यार्थी कक्षाओं के लिए बुलाए जाएंगे। शहर के सरकारी बड़े सरकारी स्कूलों में पोर्टमोर गर्ल्स में दो प्लान बनाए हैं। इसमें छात्राओं की संख्या को देखते हुए ही कक्षाएं चलाई जानी हैं।
प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने कहा कि संख्या अधिक होने पर स्कूल को दो शिफ्ट में चलाने का फैसला भी लेना पड़ सकता है। लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल को पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया गया है। स्कूल परिसर में छात्राओं के आने जाने का समय और लंच आदि की व्यवस्था इस तरह से की गई है कि परिसर में भीड़ न जमा हो। उधर, छोटा शिमला स्कूल प्रधानाचार्य मीरा शर्मा ने कहा कि पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए ही तय होगा कि कौन सा प्लान लागू किया जाए। उधर, लालपानी ब्वॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य राम कृष्ण मारकंडेय और संजौली स्कूल के प्रधानाचार्य केसी शर्मा ने कहा कि स्कूल में कक्षाएं दो शिफ्ट में चलाने का प्लान तैयार किया गया है। उप निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने कहा कि सभी स्कूलों को आपदा प्रबंधन और शिक्षा विभाग के जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। वे स्वयं भी स्कूलों में जाकर व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें