सूबे के 800 डिपुओं में उपभोक्ताओं को कैशलेस की सुविधा दी जाएगी। एटीएम कार्ड से इन डिपुओं में सस्ते राशन के साथ रोजमर्रा की चीजें भी बेची जाएंगी। बाजार से ये वस्तुएं 15 फीसदी सस्ती मिलेंगी। 15 फरवरी तक इन डिपुओं में प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीनें
लग जाएंगी, जिसके बाद उपभोक्ताओं को सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम पॉस मशीनें लगाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एग्रीमेंट करने जा रहा है। इसके अलावा सस्ते सामान के लिए पांच दिन के भीतर ई-टेंडर और ई-बिडिंग की जाएगी।
खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डिपुओं को कैशलेस करने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। कोशिश है कि 15 फरवरी से उपभोक्ताओं को डिपुओं में एटीएम कार्ड से सामान मिलना शुरू कर दिया जाए।