फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो जाएं तैयार, इन डिपुओं में एटीएम कार्ड से मिलेगा सस्ता सामान

Wed, 18 Jan 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के 800 डिपुओं में उपभोक्ताओं को कैशलेस की सुविधा दी जाएगी। एटीएम कार्ड से इन डिपुओं में सस्ते राशन के साथ रोजमर्रा की चीजें भी बेची जाएंगी। बाजार से ये वस्तुएं 15 फीसदी सस्ती मिलेंगी। 15 फरवरी तक इन डिपुओं में प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीनें
विज्ञापन


लग जाएंगी, जिसके बाद उपभोक्ताओं को सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम पॉस मशीनें लगाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एग्रीमेंट करने जा रहा है। इसके अलावा सस्ते सामान के लिए पांच दिन के भीतर ई-टेंडर और ई-बिडिंग की जाएगी। 

खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डिपुओं को कैशलेस करने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। कोशिश है कि 15 फरवरी से उपभोक्ताओं को डिपुओं में एटीएम कार्ड से सामान मिलना शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने के पहले सप्ताह में कोटा लें डिपो धारक

प्रदेश सरकार ने हिमाचल के सभी डिपो धारकों को निर्देश दिए हैं कि वे महीने के पहले सप्ताह के भीतर सारा राशन गोदामों से उठा लें ताकि उपभोक्ताओं को एक साथ पूरा कोटा मिल सके। जो डिपो धारक एक सप्ताह के बाद गोदामों से राशन उठाएंगे, उन्हें गोदाम में तैनात इंचार्ज को इसकी रिपोर्ट देनी होगी।

रोजमर्रा की ये चीजें मिलेंगी डिपुओं में
साबुन, चाय पत्ती, कॉफी, चीनी, कपड़ा, कॉपियां, रजाई के गिलाफ, क्रॉकरी, बाल्टियां, जग, मसाले, डिटर्जेंट पाउडर आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें