फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश्ा के 27 हजार शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर में तैनात करीब 27 हजार प्राइमरी शिक्षकों के लिए राहत मिली है। सचिवालय में शनिवार को पहली बार अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान और प्राइमरी शिक्षक संघ के बीच हुई बैठक में प्रमोशन के बाद युक्तिकरण पर सहमति बनी है। बैठक में इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल में ले जाने का फैसला भी हुआ है।
विज्ञापन


यही नहीं, प्राथमिक सहायक अध्यापकों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी पर भी अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सहमति जताई है। बैठक में 18 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव धीमान ने शिक्षकों की कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इन मांगों पर बनी सहमति

संघ के प्रदेश महासचिव संजय अत्री ने बताया कि बैठक में मुख्य शिक्षक पदोन्नति पर वित्तीय लाभ की अधिसूचना में संशोधन, शिक्षक खंडों में सहायक खंड प्राथमिक शिक्षा का अधिक सृजन, 2009 से पहले नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को जेबीटी से टीजीटी बनने पर टेट की शर्त पर में छूट, पंजाब की शर्त पर 10300-34800 का पे बेंड अक्तूबर 2011 से लागू करना, 10300-34800 के पे बेंड में दो साल की नियमित सेवा की शर्त में छूट, 16290 का आरंभिक वेतनमान दिया जाना, प्राथमिक सहायक शिक्षकों को प्रशिक्षण, बीएड धारकों को सहायक शिक्षकों की वेतनवृद्धि, अनुबंध आधार पर नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को 10300-34800 का स्केल दिया जाना आदि मुख्य मांगें शामिल थीं।

खेलों का बजट बढ़ेगा, सीपीएस व एनपीएस के तहत अनुबंध से नियमित हुए शिक्षकों को सीपीएफ से बाहर किए जाने का प्रावधान, 2001 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को टेट में छूट, बीईईओ केंद्रीय मुख्य शिक्षक के पदोन्नति नियमों में संशोधन
जेबीटी से टीजीटी (कला) के पदों पर पदोन्नति।

बैठक में ये रहे मौजूद- अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान के अलावा बैठक में सह सचिव शिक्षा डीके मांटा और प्राइमरी शिक्षा निदेशक आरके प्रूथी भी शामिल रहे। संघ की ओर से बैठक में अध्यक्ष लाल चंद, महासचिव संजय अत्री, मोहन दत्त और जिला के प्रधान और महासचिव उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें