बिजली की खरीद लागत 3.50 रुपये प्रति यूनिट
आयोग विद्युत क्षेत्र में सुधार और विद्युत दरें निर्धारित करता है। वर्तमान में बिजली की खरीद लागत 3.50 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि आपूर्ति की वास्तविक लागत 6.79 रुपये प्रति यूनिट हैै। देश में सबसे कम खरीद लागत के बावजूद उच्च कर्मी लागत के कारण उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली नहीं मिलती। जो सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं, उनका असर पांच-छह वर्ष बाद दिखेगा। पूर्व सरकार की नीतियों के चलते बोर्ड में 11,500 पद रिक्त हैं।
ये भी पढ़ें: HRTC: दिवाली के लिए 29-30 अक्तूबर को चलेंगी 155 अतिरिक्त बसें, इन हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त करें जानकारी
संयुक्त मोर्चा ने पांच मांगें रखीं
बैठक में इंजीनियरों और कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने पांच मांगें रखीं। मोर्चा के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर और महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि 51 समाप्त किए पद बहाल करें। निकाले आउटसोर्स चालकों की सेवाएं निरंतर करें। 1,030 टीमेट के पदों पर भर्ती जल्द हो। पुरानी पेंशन लागू हो। कर्मचारियों, अभियंताओं व सरकार के बीच वर्ष 2010 में हुए समझौते का पालन हो। बोर्ड से कोई भी संचार लाइन व उपकेंद्र तथा अन्य संपत्तियां इससे अलग न किया जाए।