हिमाचल के उपभोक्ताओं को हर साल दिवाली पर अतिरिक्त चीनी का कोटा दिया जाता है। सरकार ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर डिपो का निरीक्षण करते रहें, ताकि उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो सकें।
अभी सरकार उपभोक्ताओं को डिपो में दो तेल (एक लीटर सरसों और एक रिफाइंड), चीनी, तीन दालें और एक नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है, जबकि गेहूं और चावल केंद्र सरकार दे रही है।
दिवाली पर प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने का फैसला लिया गया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग को सप्लाई ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए हैं। -ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग