एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला
एचपीसीए ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में एंट्री के लिए 30 रुपये टिकट निर्धारित किया है। ऐसे में स्टेडियम में जाने वाले पर्यटकों से टिकट के पैसे लिए जाते हैं, लेकिन 14 अक्तूबर से अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच देखने वालों से भी एचपीसीए ने यह धनराशि वसूली है।
स्टेडियम में एंट्री फीस का मामला मुख्य प्रबंधक प्रशासनिक ही देखते हैं। मैच देखने वालों से एंट्री फीस क्यों ली गई, यह भी वही बता सकेंगे। - मोहित सूद, सदस्य एचपीसीए इंतरिम कमेटी
मैच की कोई टिकट नहीं : मन्हास
एचपीसीए ने अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोई टिकट नहीं रखा है। स्टेडियम में एंट्री फीस देकर ही लोग वहां एंट्री कर सकते हैं। - एचएस मन्हास, मुख्य प्रबंधक प्रशासनिक