फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस जंगल में मिली दुर्लभ गिलहरी, कस्तूरी मृग और भूरे भालू भी दिखे

Wed, 31 Jul 2019 11:13 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
चंबा में मिले दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के सर्वेक्षण में चंबा जिले के जनजातीय इलाके पांगी के जंगलों में दुनिया भर में दुर्लभ प्रजाति की बड़ी गिलहरी (लांग टेल्ड मारमोट) मिली है। इस प्रजाति के लाहौल-स्पीति में होने की भी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


अन्य किसी क्षेत्र में यह प्रजाति देखने को नहीं मिलती। चंबा जिले के लिए खुशी की बात है यह कि पांगी में इस प्रजाति की 65 गिलहरियां दिखी हैं। अब वन्य प्राणी विभाग इनके संरक्षण की योजना बना रहा है।

विभाग ने कुछ दिन पहले पांच टीमें पांगी में दुर्लभ प्रजाति के जानवरों के संरक्षण को भेजी थीं। इन टीमों ने चार दिन तक जंगलों में सर्वेक्षण के बाद दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों को देखा और उनके फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की।
विज्ञापन


टीमों को चार दिन के सर्वेक्षण में तीन भूरे भालू, दो कस्तूरी मृग, 47 हिमालयन आइबैक्स, 65 बड़ी गिलहरी, एक लाल लोमड़ी, तीन रॉयल पिका और एक हिमालयन स्टोट दिखा।

जिन क्षेत्रों में दुर्लभ प्रजाति के जीव दिखे, वहां पर विभाग ने उनकी सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। टीम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारियोें के अलावा वन्यजीव स्वयंसेवक शामिल थे।

सर्वेक्षण के दौरान विलुप्त होती जा रही बड़ी गिलहरी की प्रजाति पांगी में दिखाई दी। इसके अलावा भी कई दुर्लभ वन्य जीव देखे गए हैं। जिनके संरक्षण को लेकर विभाग  इंतजाम कर रहा है। - निशांत मंढ़ोत्रा, डीएफओ  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें