मृदुल सरोच की रिकॉर्ड पारी, सीके नायडू ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक
लुहणू क्रिकेट मैदान में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल के कप्तान मृदुल सरोच ने धमाकेदार दोहरा शतक जड़कर नया कीर्तिमान बनाया। मृदुल सरोच ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले हिमाचल के छठे बल्लेबाज और पहली पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरे दिन कार तक चंडीगढ़ की टीम पांच विकेट पर 144 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। दूसरे दिन हिमाचल ने विकेट पर 286 रन से आगे बढ़ाई। कप्तान मृदुल सरोच ने रन गति को रुकने नहीं दिया और दीप सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 173 रन की शानदार साझेदारी की। दीप ने 59 रन बनाए, जबकि मृदुल 274 रन बनाकर आउट हुए अपनी यादगार पारी में मृदुल ने 17 चौके और 10 छक्के लगाए। पहली पारी में हिमाचल ने 503 रन का स्कोर खड़ा किया। चंडीगढ़ की ओर से जसकीरत सिंह मेहरा ने तीन विकेट झटके।